गोपीगंज नगर में कोरोना से जंग जीतकर लौटे चिकित्सक का स्वागत करते व्यापारी।
- फोटो : BHADOHI
कोरोना को मात देकर लौटे चिकित्सक परिवार का स्वागत
गोपीगंज। कोरोना से जंग जीत कर लौटे आनंद नर्सिंग होम के चिकित्सक राजेश सिंह का मंगलवार को माला पहनाकर स्वागत किया गया। दो सप्ताह पूर्व चिकित्सक समेत कई अन्य लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर भर्ती कराया गया। चिकित्सक और उनके परिजन स्वस्थ होकर मंगलवार को घर लौटे। स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिराज अख्तर ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने वाले चिकित्सक के प्रति अफवाह फैलाना ठीक नहीं। चिकित्सक ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के संक्रमित होने पर हवन-पूजन, प्रार्थना करते हैं। उतना लोग अपने किसी पड़ोसी के संक्रमित होने पर परिवार को सांत्वना दें तो परिणाम सकारात्मक निकलता है। आइसोलेशन केंद्रों में पहुंचने वालों के साथ सद्भाव किए जाने से मरीज अपने आप ठीक होने लगता है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार पुष्पकार, मिथिलेश कुमार, दिनेश कुमार उमर, रामबाबू, प्रदीप कुमार गुप्ता, मुकुंदलाल उमर, अबरार अली, अवधेश कुमार, वलीउल्लाह आदि रहे।