फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार करोड़ से भदोही नगर के चार वार्डों की सात सड़कें बनेंगी सीसी

विज्ञापन
पकरी वार्ड नंबर 4 की यह स़ड़क पूरे एक वर्ष के बाद अब बनने जा रही है। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत भदोही नगर पालिका के चार वार्डों में सात सीसी रोड निर्माण और मार्ग प्रकाश के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें दो करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। लगभग 15 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां हाईमास्ट लाइट लगेंगी और एक दर्जन नगरीय चौराहों पर एलईडी फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भदोही नगर के वार्ड संख्या दो मामदेवपुर, वार्ड संख्या चार पकरी, वार्ड सात दरोपुर और वार्ड संख्या 11 हरियांव में गत वर्ष सड़क पर सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद से लोग सड़क निर्माण की बाट जोह रहे थे। हरियांव शहर के नए वार्डों में से एक है। यह पहले गांव था। यहां सड़क, नाली की बड़ी समस्या रही है। इस योजना में पालिका की ओर से हरियांव की तीन सड़कों को शामिल किया गया है, जिस पर 88.66 लाख। इसी प्रकार पकरी वार्ड की दो सड़कों पर 67.74 लाख, मामदेवपुर की एक सड़क पर 11.04 लाख, दरोपुर की एक सड़क पर 33.89 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा सड़कों मार्ग प्रकाश और हाईमास्ट स्थापित करने में 123.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर योजना में चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसके लिए दो करोड़ रुपये निर्गत हो चुके हैं। यह खबर इन वार्डों के लोगों तक पहुंचते ही लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई। हिम्मतपुर बकुचियां के राजा राम ने कहा कि हम लोगों का घर हर तरफ से सड़क से कट गया था। महीनो हम लोगों ने समस्या झेली है। अब सड़क बनने की सूचना मिली है तो खुशी मिली है। इन वार्डों के लोगों ने नगर पालिकाध्यक्ष से सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें