फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान में 252 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने में यातायात पुलिस और थाने की पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने पंप पर आने वाले बाइक सवारों का चालान किया जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कुल 252 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया। सीओ यातायात राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें पेट्रोल पंपों पर चेकिंग कर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। सीओ ने बताया कि यातायात पुलिस ने 152, कोइरौना पुलिस ने 32, चौरी में 21, औराई में 12, ऊंज में 25, सुरियावां में 23 समेत अन्य थानों में दो से पांच वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें