फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सात अध्यक्ष और 116 सदस्य 27 को लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 27 मई को शहर की सरकार का गठन हो जाएगा। सातों निकायों में एक ही दिन सात अध्यक्ष और 116 सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह का स्थल चयनित होने के साथ ही अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में अध्यक्ष संग 11 वार्डों के सदस्य 27 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। एसडीएम ज्ञानपुर शपथ दिलाएंगे। गोपीगंज की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि 27 मई को शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई है। जल्द ही स्थल का चयन हो जाएगा। भदोही नगर पालिका अध्यक्ष और 28 वार्ड सभासद स्टेशन रोड स्थित होटल अर्सलान में 27 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। ईओ जी लाल ने बताया कि भदोही में एसडीएम जबकि नई बाजार और सुरियावां में एएसडीएम 27 मई को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत घोसिया में भी 27 मई को ही दशमी की बारी और खमरिया में खेल मैदान बगीचा मुहल्ला में एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें