ज्ञानपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटे की दुकानों से अनुपस्थित रहने वाले सात नोडल अधिकारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर और भदोही ने मंगलवार को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा।
मार्च में पात्र गृहस्थी के लगभग तीन लाख और अंत्योदय के 38 हजार 266 कार्डधारकों में राशन के वितरण के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया गया था। जिससे पारदर्शी ढंग से राशन का वितरण हो सके, लेकिन हर माह होने वाले वितरण के दौरान नोडल अधिकारी कोटेदारों से तालमेल बिठाकर नहीं पहुंचते। उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर चंद्रशेखर, भदोही योगेंद्र कुमार ने बताया कि डीघ ब्लॉक के दरवांसी, रामकिशुनपुर-बसहीं, भीखीपुर, रैयापुर, उमरी, अस्सी, तुलसीचक में नोडल अधिकारी मौके पर नहीं मिले हैं। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, संगीता यादव की रिपोर्ट पर अनुपस्थित नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है।