ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को फिर सात नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1793 पहुंच गई है। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
कोविड-19 के रोकथाम को लेकर शासन की ओर से तमाम गाइडलाइन जारी की गई है, हालांकि बाजार से लेकर दुकानों तक कहीं भी इसका पालन नहीं हो रहा है। जिससे संक्रमण का दायरा तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट के अनुसार औराई के भवानीपुर में युवक, औराई में युवक, सुरियावां के पूरे मनोहर में महिला, महराजगंज में अधेड़, पटखौली में युवक, मऊरामशाला में युवक और परसीपुर में युवक शामिल है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया। बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 50 हजार से अधिक संदिग्धों की जांच की जा चुुकी है। जिसमें 47 हजार 570 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1793 संक्रमित मिले, हालांकि इसमें एक्टिव की संख्या मात्र 132 ही है। ज्यादातर स्वस्थ हो चुके हैं।