फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: कालीन कंपनी के छह कर्मियों समेत सात कोरोना संक्रमित, निजी अस्पताल का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला

Wed, 01 Jul 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले में बुधवार को औराई की एक कालीन कंपनी के छह कर्मचारियों समेत कोरोना के सात नए मरीज मिले। भदोही नगर स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी के सैंपल 27 जून को जांच के लिए भेजकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन


गत 27 जून को जिले से कुल 219 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में सात लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें औराई की कालीन कंपनी के छह कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की उम्र 35 से लेकर 47 वर्ष के बीच है। इसके अलावा भदोही नगर स्थित निजी अस्पताल का एक 40 वर्षीय कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है।

यह कर्मचारी अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से मिलता था। जिले में अब तक 145 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक सभी नए मरीजों को भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें