फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बनाए सात केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण के लिए जिले में सात विद्यालयों को केंद्र बनाए। इन केंद्रों के माध्यम से हाईस्कूल के करीब 2000 और इंटरमीडिएट के 2100 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं का आवेदन जमा किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेज भी ऑनलाइन विद्यालय जानकारी दे रहे हैं। अब व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण केंद्र बना दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन पत्रों के सत्यापन और अग्रसारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव और सागररायपुर को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों पर समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, जिससे आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें