फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से पुराने लंबित वाद का करें निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी श्रेणी वाले कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व कार्यों और लंबित रिट याचिकाओं की प्रगति जानी गई। अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी तहसीलदारों को अमीनवार वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए। सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि पीएम स्वनिधि और अन्य मदों में वसूली कर राजस्व रैंकिंग में सुधार करें। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों का ‘न्यायालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निस्तारण और रैंक सुधार पर जोर दिया। तीनों एसडीएम को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी और खनन विभाग को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर विभाग की कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, विजय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें