फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश के बाद चटख धूप से चढ़ा दो डिग्री पारा, एक जून तक ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए तालाब में नहाते बच्चें। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को हुई तेज हवा और झमाझम बारिश के बाद शनिवार को एक बार फिर आसमान साफ हो गया और चटख धूप खिलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय धूप बेहद तल्ख रही लेकिन पिछले दिन की बारिश के कारण हवा में नमी बनी हुई थी, जिससे शाम ढलते ही लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने जिले में आगामी 1 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले एक-दो दिनों में फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। भदोही जिले में बीते 28 मई से ही मौसम करवट ले रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से पारे में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली थी। हालांकि, शनिवार सुबह 10 बजे से ही तीखी धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए, वहीं दोपहर 3 बजे के बाद धूप तो हल्की हुई लेकिन उमस का असर दोगुना हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि अचानक वायुमंडलीय दबाव में आए बदलाव और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 1 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी रखा है। किसानों और आम लोगों को मौसम में आने वाले अचानक बदलावों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि रोजाना मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बदलते मौसम का असर तेजी से सेहत पर पड़ता है। ऐसे में वायरल बुखार, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, डिहाइड्रेशन आदि के मरीज ओपीडी में अधिक पहुंच रहे हैं, जिन्हें जांच कर दवा दी जा रही है। बदलते मौसम में सतर्क रहने के लिए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें