फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश से सर्विसलेन बना जलाशय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद बुधवार को मौसम मेहरबान हुआ। दोपहर बाद आधे घंटे हुई बारिश से जल निकासी व्यवस्था की जहां पोल खुल गई वहीं सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। एनएचआई की सर्विस लेन जलाशय बन गया। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दो दिन से आसमान में बादलों की उमड़ घुमड़ बढ़ गई। बुधवार को दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां के मोहल्लों और सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से धान की सूख रही फसल को संजीवनी मिली गई। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि बारिश फसल के लिए लाभदायक है। औराई संवाददाता के अनुसार, आधे घंटे की बारिश से एनएचआई की मनमानी की पोल खुल गई। सर्विसलेन के बगल बने नाले के पानी की निकासी न होने से सर्विसलेन जलाशय बन गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। सिक्स लेन के पानी की निकासी के लिए बने नाले जाम हो चुके हैं। नाले में जाने वाला पानी उसी में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें