फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त, तीन का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र शुक्रवार को औराई तहसील, ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ब्लॉक में नौ कांट्रेक्ट कर्मचारियों की सेवा समाप्त और तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर बीडीओ को जेडीसी कार्यालय संबद्ध करने के साथ ही शासन को पत्र लिखने के लिए कहा। बड़े बकाएदारों का लेखाजोखा न देेने पर तहसीलदार औराई से स्पष्टीकरण तलब किया। सीएचसी में गदंगी मिलने पर नाराजगी जताई। सुधार के लिए हिदायत भी दी। मंडलायुक्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद ब्लॉक औराई पहुंचे। यहां पर कांट्रैक्ट पर तैनात नौ कर्मचारी दफ्तर में नहीं मिले। जिससे नाराज मंडलायुक्त ने सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया, जबकि तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश। सीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताए। औराई तहसील में 10 बड़े बकाएदारों का नाम और कोर्ट की कार्रवाई के बारे में न बताने पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा। तहसील में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी। प्राथमिक विद्यालय नटवां पहुंचकर उसे गोद लिया। स्कूल में बिजली, पानी, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का भी निरीक्षण किए। उन्होंने अवैध निर्माण गिराकर वहां वैक्सीनेशन हॉल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने डेगू वार्ड का निरीक्षण किया एवं डेंगू से बचाव के लिए क्या कार्ययोजना है जानकारी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें