फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किया गया वरिष्ठ सहायक का कमरा

Tue, 22 Mar 2016 01:54 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण विभाग के सील कक्ष को दिखाते वरिष्ठ सहायक कमला सिंह
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कमला सिंह के कमरे को सील कर दिया गया। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की देखरेख में कार्रवाई की गई। जबकि वरिष्ठ सहायक ने कहा कि कोर्ट से स्टे के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कमला सिंह के बड़े बेटे की एक साल पूर्व सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, उसका उपचार अब भी इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल से चल रहा है। इसी दौरान विभागीय स्तर से कमला सिंह का स्थानांतरण वाराणसी जिले के लिए हो गया।

उन्होंने डीएम से गुहार लगाने के बाद हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने स्थानांतरण पर स्टे दे दिया। आरोप है कि विभागीय स्तर से उन्हें दबाव देकर वाराणसी भेजा जा रहा है। शनिवार को प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अशोक कुमार की देखरेख में वरिष्ठ सहायक के कक्ष को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित वरिष्ठ सहायक ने कहा कि जान बूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि विभागीय नियमों के तहत कमरे को सील किया गया है। संबंधित सहायक का स्थानांतरण होने के बाद अभिलेखों की सुरक्षा के लिए सील किया गया है। कर्मचारी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें