फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध मैराथन में इलाहाबादी धावकों का दबदबा

Sat, 26 Dec 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मैराथन में विभिन्न जिलों के 85 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर खेदौपुर स्थित श्री विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट स्कूल परिसर से बसपा ज्ञानपुर के पूर्व प्रभारी राजेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। 12 किमी मैराथन जीतने के लिए खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की।

 नेवाजीपुर मोड़ पर जाकर रेस समाप्त हुई। अंत में 15 मिनट का समय लेकर इलाहाबाद के सुदनीपुर कला निवासी अनिल कुमार सिंह ने प्रथम इनाम 8500 जीता। बलिया के अनिल कुमार यादव ने 15मिनट 50 सेकेंड में रेस पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


 तीसरे स्थान पर धर्मेन्द्र यादव निवासी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम इलाहाबाद, चतुर्थ पर भाई राम बरौत इलाहाबाद रहे। छह अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


 विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्र ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार को इनके विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर ओमकार पांडेय, सरयूनाथ शुक्ल, अमलदार सिंह, पंचम सिंह, वकील मिश्र, विनोद, विमल, मातस्वरूप समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन अभिषेक पांडेय ने किया। आयोजक पं. करूणाशंकर पांडेय ने लोगों का आभार जताया।
पं. करूणाशंकर पांडेय ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें