गोपीगंज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर परीक्षा का जाएजा लिया। जबकि मदरसा फैजुल उलूम में परीक्षा के दौरान सुरक्षा बढ़ गई है। शनिवार को उड़ाका दल ने हाफिज सलाहुद्दीन के नेतृत्व में जाएजा लिया।
अल्पसंख्यक विभाग से बताया गया कि शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा में मुंशी में 121, मौलवी में 97, आलिम में 86, कामिल में 117 और फाजिल कोर्स में कुल 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जबकि दोनों पालियों में मुंशी कोर्स में 529, मौलवी में 387, आलिम में 623,कामिल में 808 और फाजिल कोर्स में 94 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उड़ाका दल के सदस्य हाफिज सलाहुद्दीन ने बताया कि नई बाजार स्थित परीक्षा केंद्र पर अब स्थिति संतोषजनक हो गई है।
परीक्षा को लेकर पहले से रही खामियां दुरुस्त देखने को मिली। इसके अलावा विभाग से बनाए गए दो फ्लाइंग दस्ते ने जनपद के कई केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जाएजा लिया।
परीक्षा केंद्र दारुल उलूम हबीविया रिजविया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट गुलाब शंकर बिंद,अतिरिक्त व्यस्थापक मौलाना हदीस कादरी, केंद्र व्यवस्थापक मौलाना मुख्तार रिजवी ने परीक्षा की जांच की।