फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीट क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को मंडलीय टीम का चयन हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भदोही के सचिव खालिद अंसारी की देखरेख में मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में मंडलीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 16 सदस्यीय टीम चयन के अलावा चार रिजर्व खिलाड़ियों का चयन हुआ। खालिद अंसारी ने बताया कि मंडलीय टीम में विशाल चौहान, विशाल यादव, शिव यादव, सिराज अहमद, अनुराग, यश सिंह, अभय यादव, शनि पांडेय, मोहम्मद गौस, आयुस, विशाल राय, अजमल, आलोक दुबे, सोनू कन्नौजिया, सचिन सैनी और हरिओम शुक्ला रहे।
इसके अलावा चार रिजर्व खिलाड़ियों में ऋतिक मिश्रा, रुद्रेश मिश्रा, स्वातिक सोनकर, अभिषेक यादव चयनित हुए। बताया कि सभी खिलाड़ी शुक्रवार को लिच्छवी एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें