फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलेंगी चुनिंदा ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर कुछ ट्रेनों को एक जून से चलाने का निर्णय लेते हुए लिस्ट भी जारी कर दी गई है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए मार्च से यात्री ट्रेनों का संचालन ठप कर मात्र माल गाड़ियों और पार्सल ट्रेनों को चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

कहा कि एक जून से सीमित संख्या में यात्री ट्रेनों को ही चलाया जाएगा। 21 मई से ऑनलाइन टिकट बुकिंग, 22 मई से चुनिंदा आरक्षण काउंटरों से भी टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। जारी सूची में दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नाम है। ये ट्रेनें एसी. और नान एसी क्लास, जनरल कोच के साथ पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनें होंगी जिसमें यात्रा करने के लिए सभी श्रेणी के कोचों में आरक्षण अनिवार्य है। उक्त ट्रेनों से यात्रा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर गाइड लाइन जारी किया है जिसमें स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और निकास अलग-अलग गेट से होगा, सोशल डिस्टेंस, सुरक्षा, स्वच्छता का विशेष ध्यान यात्रियों को रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें