फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए श्रद्धालुओं के नयन

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बृहस्पतिवार की रात संपन्न हुआ। चारों भाइयों के मिलन का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। भगवान राम और भरत का मिलन देख लोगों के नयन सजल हो गए।
विज्ञापन

मिलन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर अपनी आस्था व्यक्त की। भरत मिलाप मेले के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और बड़ा चौराहा सहित नगर के प्रमुख स्थानों को रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों से सजाया गया था।
मंच पर माता सीता, भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का मिलन हुआ। श्रीरामलीला समिति गोपीगंज, बघेल परिवार और नवयुवक दल के तत्वावधान में भरत मिलाप मेले के साथ राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर में 50 से अधिक लाग विमान और झांकियां निकाली गईं। रामलीला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। वाराणसी और प्रयागराज की ओर आने-जाने वाले वाहनों को नियंत्रित कर ओवरब्रिज से गुजरने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय और चौकी प्रभारी ओझा संभाले रहे। इस दौरान रामलाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कल्लू अग्रवाल, टुनटुन अग्रवाल, संजू जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, राधे बघेल, पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कालीन निर्यातक एवं भाजपा नेता बृजेश गुप्ता, अखिलेंद्र बघेल, पिंकू सिंह बघेल, मानवेंद्र बघेल, संतोष सिंह बघेल, राजेंद्र पुष्पकार और बऊ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, नवयुवक दल की ओर से अतिथियों के लिए बनाए गए मंच पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और उद्योगपति एवं समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला सहित अन्य अतिथियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता और आकाश अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें