फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिन में पंजीकरण नहीं कराया तो बीज विक्रेताओं के रद्द होंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में साथी पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले बीज विक्रेताओं को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होने के बाद भी बड़ी संख्या में विक्रेता उदासीन बने हैं। कृषि अधिकारी ने सभी को दो दिन की आखिरी मोहलत देकर पंजीकरण पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि 31 जुलाई तक तय पोर्टल पर बीज विक्रेता पंजीकरण नहीं कराते हैं तो एक अगस्त से बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान फसल उत्पादन में ठगे न जा सकें और उन्हें प्रमाणित बीज उपलब्ध हो इसके लिए शासन स्तर से साथी पोर्टल विकसित कराते हुए इस पर लाइसेंस धारी बीज विक्रेताओं का पंजीकरण अनिवार्य किया था। जनपद के 250 बीज कारोबारियों का पंजीकरण एक जुलाई से शुरू किया गया। हालांकि 29 जुलाई तक के आंकड़े बता रहे हैं कि जनपद में सिर्फ 50 बीज कारोबारियों ने ही अब तक पंजीकरण कराया है। जबकि 200 ने पंजीकरण नहीं करया है। इस प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी ईरम ने चेतावनी पत्र जारी कर 31 जुलाई तक पंजीकरण कराने अथवा लाइसेंस निलंबन को तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया है।
यह है साथी पोर्टल पर पंजीकरण का उद्देश्य
किसानों को प्रमाणित व गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ ही नकली और मिलावटी बीजों की बिक्री पर रोक के लिए शासन ने साथी पोर्टल कृषि महकमों के लिए विकसित कराया है। इसके माध्यम से बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण और वितरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

साथी पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले बीज विक्रेताओं का लाइसेंस 31 के बाद रद्द किया जाएगा। चेतावनी पत्र जारी कर दो दिन में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- ईरम, जिला कृषि अधिकारी, भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें