फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुरक्षा गार्डों ने सैनिक कल्याण निगम में समायोजन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी विशाल सिंह को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम आकाश कुमार को सौंपा। सुरक्षा गार्डों ने बताया कि जिले में संविदा पर तैनात 44 सुरक्षा गार्डों की सेवा प्रदाता एजेंसी मेसर्स भारतीय सिक्युरिटी सर्विसेस प्रयागराज के द्वारा सीएमओ कार्यालय से की गई थी। मांग की कि उन्हें सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड में समायोजित किया जाए या तो सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति वर्तमान की भांति यथावत रखी जाए। बताया कि सभी सुरक्षा गार्ड जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात हैं। कुछ दिन पहले पता चला कि जिस एजेंसी के माध्यम से वे सेवारत हैं। उसका अनुबंध 30 अगस्त के बाद समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनका रोजगार न छिन जाए इसका डर उन्हें बना हुआ है। इस दौरान कुलदीप यादव, अखिलेश कुमार, लवकुश प्रजापति, अजय कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें