फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में पहली बार होगी स्ट्रॉबेरी की खेती, दो हेक्टेयर लक्ष्य तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। एकीकृत बागवानी योजना के तहत किसानों को इसके लिए 40 फीसदी अनुदान भी मिलेगा। पहले साल दो हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। विभाग में किसानों की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। किसानों को प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। कई किसानों का परंपरागत खेती को छोड़ कर तकनीकी खेती की ओर रुझान बढ़ा है। अब तक अधिकतर किसान गेंहू और धान की खेती तक सीमित थे। हालांकि अब किसानों में बदलाव आ रहा है। किसान परंपरागत खेती को छोड़कर तकनीकी खेती की ओर बढ़े हैं। अब वे सब्जी सहित विभिन्न प्राकृतिक खेती में अपने हाथ आजमा रहे हैं।
इस खेती में किसानों को कम लागत में बेहतर मुनाफा होता है। इस साल जिले में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। इसके लिए शासन से किसानों को 40 फीसदी अनुदान भी मिलेगा। एक हेक्टेयर की स्ट्रॉबेरी की खेती में करीब 1.25 लाख रुपये अनुमानित खर्च आते हैं। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को लागत का 40 फीसदी अनुदान मिलेगा। किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करके एक साल में करीब एक लाख से दो लाख रुपये तक प्रति हेक्टेयर इनकम कमा सकते हैं।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में थोड़ी दिक्कत होती है। इसके बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाती हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन में सबसे अधिक 125 हेक्टेयर में सब्जी की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें कद्दू, नेनुआ, लौकी, करेला, बजर बट्टू, पातगोभी, फूलगोभी, भिंडी, शिमला मिर्च आदि शामिल है। एक हेक्टेयर में सब्जी की खेती करने पर करीब 50 हजार रुपये का खर्च भी है। इसी में दो हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाएगी। कार्यालय से सत्यापन के बाद ही किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें