फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में सेंध, चौराहों से सीसीटीवी कैमरे गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपराधियों पर नजर रखने के लिए जिले के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे गायब हो गए हैं। चार साल पूर्व सुरक्षा के लिहाज से पुलिस महकमे की ओर से लाखों रुपये के कैमरे की खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे कहां गायब हो गए। जिले के भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर, औराई जैसे प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे ट्रैफिक और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के लिए अहम सहयोगी हैं। कभी वाहन चोरी तो कभी दुकान में चोरी की घटनाओं के खुलासे में कैमरे अहम साबित होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 2018-19 में पुलिस महकमें की ओर से 15 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, लेकिन उसके बाद जिम्मेदार भूल गए। जिससे सुरक्षा निगरानी में बड़ी चूक हो रही है। कुछ लापरवाही से है तो कुछ समय पर सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव नहीं होने से निगरानी सिस्टम ध्वस्त हो रखा है। आलम यह है कि भदोही के अजीमुल्ला चौराहा, स्टेशन रोड को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्थानों पर लगे कैमरे गायब हो गए हैं। पुलिस महकमा का मानना है कि कहीं वाहन की टक्कर से पोल और कैमरे टूट गए तो कहीं से चोरी हो गए। कैमरा तो गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन टीवी का कोई पता नहीं है। जिम्मेदार महकमा भी लाखों खर्च कर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की खोज खबर नहीं लिया। ऐसे में अहम सवाल यह है कि चौराहों पर पहले से लगाए गए सीसीटीवी कैमरा कहां गायब हो गए। इसका जवाब भी जिम्मेदार अधिकारी के पास शायद ही होगा। स्थिति चाहे जो हो जांच हुई तो यातायात विभाग में भी किसी बड़ी गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता है। गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड स्टेशन मार्ग, ज्ञानपुर रोड पर न तो सीसीटीवी कैमरा दिख रहा है और न ही उसका कंप्यूटर। यही हाल ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे की है। अब पुलिस विभाग बैठकों में व्यापारियों से कैमरे लगाने का आग्रह करता है, लेकिन अब तक कहीं भी कैमरे नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें