फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शिक्षकों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं। ठंड में विद्यालय का समय 10 बजे से कर दिए जाने के बाद भी शिक्षक समय को लेकर गंभीर नहां हैं। सोमवार को ब्लाक के पिपरी प्राथमिक विद्यालय में पुर्वान्ह 10.30 बजे तक 6 के मुकाबले केवल दो शिक्षक ही मौजूद थे। बताया जाता है कि गांव के किसी ने इसकी शिकायत एसडीएम आशीष कुमार मिश्र से कर दी जिसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक आनंद सिंह को टेलीफोन पर ही फटकार लगाया और शिक्षकों की अनुपस्थिति का कारण पूछा।
विज्ञापन

पूरे मामले में खास बात यह रही कि एसडीएम की फटकार के बाद 15 मिनट के अंदर अंदर अनुपस्थित शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हो गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापिका मोनिका गुप्ता, रानी देवी, शिक्षा मित्र कंचन मौर्य व सुषमा देवी मौर्य अनुपस्थित थे। जो सूचना दिए जाने के बाद 10.45 बजे तक विद्यालय आ गए। इन शिक्षकों को प्रधानाध्यापक ने फटकार लगाई और साफ किया कि समय को लेकर शिक्षक गंभीर रहें अन्यथा कार्रवाई की जद में आएंगे। प्रधानाध्यापक ने उनसे विलंब से आने का कारण पूछे तो उन्होंने बताया कि उनकी वाहन खराब हो गई थी। उधर एसडीएम ने बाकी सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक समय पर आए यह देखना उनका काम है। यदि किसी स्तर से अनुपस्थिति अथवा देर से आने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें