चौरी। थानाक्षेत्र के रामदेवपट्टी गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीण चिंतित हो गए हैं। रविवार को एसडीएम भदोही आशीष मिश्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
उन्होंने गांव से गुजरने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगवाकर सील कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गाइडलाइन का पालन करें। जरूरी सुविधाओं के लिए राहत दी जाएगी। ग्राम प्रधान संतोष यादव ने कहा कि लोगों को कोविड-19 के लिए जागरूक किया जा रहा है।