फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मोटे अनाज की खेती कर किसान कमाएं मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अन्तर्गत विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर कृषि विभाग की ओर से चल रही दो दिवसीय जनपदीय मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम-प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि सांवा, कोदो, रागी, काकुन जैसे मोटे अनाज लुप्त हो गये हैं। उनको फिर से उत्पादित करने का प्रयास किया जा रहा है। मोटे अनाज के सेवन से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही खेती की लागत भी कम होगी। जिससे किसानों को मुनाफा कमाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। स्थानीय विधायक ने श्रीअन्न के बारे में कृषि विशेषज्ञों की ओर से दी जा रही जानकारी का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उप निदेशक कृषि डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह ने मोटे अनाज के उत्पादन के लिए शासन स्तर से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के डाॅ. अमित सिंह ने ज्वार, बाजरा, सांवा, मडुवा, रागी, काकुन आदि से तैयार होने वाले उत्पाद तो केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. सर्वेश बरनवाल खेती में मौसम के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि मौसम के अनुरूप खेती करके फसल को पहुंचने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती, जिला कृषि रक्षाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें