फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ा एक ट्रक अवैध धान,78 हजार जुर्माना

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में पकड़ी गई ट्रक का चालान करते पीटीओ सारदा प्रसाद मिश्रा।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सदर एसडीएम एके पांडेय ने वेदपुर-कंसापुर में अवैध धान लदे ट्रक को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कोई कागजात और किसी संस्था का नाम सामने न आने पर 11 हजार रुपये परिवहन, 67,320 रुपये मंडी समेत कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

विपणन विभाग ने एक नवंबर से सहयोगी संस्था सहकारिता, भारतीय खाद्य निगम के साथ 40 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कराई है। 13 दिनों में मात्र साढ़े छह सौ एमटी धान की खरीदारी 160 किसानों से 32 केंद्रों पर हुई है। जबकि मंडी परिषद में बिना पंजीकरण गांव-गांव निजी संस्थाओं के एजेंट धान की खरीदारी 1200 एमटी से अधिक कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को डीघ ब्लाक के कोइरौना बाजार का मामला सुर्खियों में आने पर मंडी सचिव धीरेंद्र कुमार की टीम ने देर शाम एक गोदाम में छापा मारा था। इस दौरान बड़ी मात्रा अवैध तरीके से डंप गेहूं, चावल और धान बरामद करते हुए एक व्यापारी के खिलाफ जुर्माना लगाया था। एसडीएम सदर एके पांडेय ने बताया कि वेदपुर-कंसापुर में पकड़े गए व्यापारी अशोक कुमार ने कोई कागजात नहीं दिखाया था। जुर्माना लगाकर ट्रक को ज्ञानपुर कोतवाली में सीज करा दिया गया है। आगे औराई, सुरि यावां और अभोली ब्लाक में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें