फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ

Fri, 15 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने अध्यक्ष को शपथ दिलाया। इसके बाद अध्यक्ष ने बारी-बारी से सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान के मंच पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि वह ईमानदारी पूर्वक जनता की सेवा करूंगी। इसके बाद अध्यक्ष ने बारी-बारी से जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि काजल यादव के अध्यक्ष बनने से भदोही में लोहिया जी के सपना साकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि एक गरीब परिवार की बेटी को अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। समाजवादी विचारधारा के चलते यह संभव हुआ। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग,औराई विधायक मधुबाला पासी, जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव राजितराम यादव, पुलिस अधीक्षक एके राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रीना सोनकर, दीवाकर शुक्ला, दीपिका बिंद, बालाजी, प्रमोद, राजेश सोनकर, सचिन यादव, रामजश यादव, रवींद्र पाल, सभाजीत यादव, पवन मालवीय, कल्लू तिवारी, शशिचंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, वंशीधर गुप्ता के अलावा जिला पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें