फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य तथा अनुशासन का पाठ सिखाता है स्काउटिंग : डॉ. अंजलि

विज्ञापन
दयावंती पुंज महाविद्यालय में स्काउट गाइड के समापन पर व्यंजन का स्वाद लेते ​शिक्षकगण। स्रोत महाव
विज्ञापन
सीतामढ़ी। दयावंती पुंज महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त चंद्रेश राय के साथ अन्य सहयोगियों ने प्रशिक्षित किया। शिविर में विद्यार्थियों को प्रार्थना सेल्यूट, मार्च पास्ट, हाथ मिलाना, सिटी संकेत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, स्काउट गाइड के महत्व पर जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. अंजली सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के द्वारा निश्चित ही विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन तथा कर्तव्य बोध की भावना को विकसित करने में सहायता मिलती है। स्काउटिंग एक औपचारिकता मात्र नहीं बल्कि एक आंदोलन है। इसका मकसद देश सेवा की भावना के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को हाइकिंग, कुकिंग, तंबू लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें