फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच अस्पतालों में छह नए चिकित्सकों की तैनाती, बेहतर होगा ओपीडी संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर छह डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में दो, सौ शय्या अस्पताल में एक और भदोही में खुले तीन अर्बन आरोग्य मंदिर में एक-एक डॉक्टर की तैनाती हुई है। सभी छह नए डॉक्टर एमबीबीएस हैं। ये सभी ओपीडी में बैठेंगे। जिले में वर्तमान में 150 डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें लगभग 25 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। जिले में फिलहाल 60 डॉक्टरों की कमी है। वर्तमान में 40 डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। फिर भी 20 डॉक्टरों की कमी बनी है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि छह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कहां किसको मिली तैनाती
एमबीएस राजकीय चिकित्सालय भदोही में डॉ. प्रतिभा तिवारी व राहुल सिंह
सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में डॉ. अनिल सिंह
अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर फत्तूपुर डॉ. अनिकेत श्रीवास्तव
भदोही चौरी रोड़ स्थित आरोग्य मंदिर पर डॉ. विशाल कुमार
मर्यापट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर शैलेंद्र सिंह
जिला अस्पताल को नहीं मिले ईएमओ
जिला अस्पताल में सबसे अधिक ओपीडी होती है। इस अस्पताल में एक भी ईएमओ की तैनाती नहीं की गई है। यहां 24 घंटे इमरजेंसी व्यवस्था चलती है। रोजाना 50 से 60 मरीज इमरजेंसी में आते हैं। सौ शैय्या अस्पताल में इमरजेंसी अभी नहीं चल रही है, लेकिन यहां ईएमओ की तैनाती कर दी गई है।


छह नए डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सभी को नियुक्ति पत्र मिल गया है। नवीन तैनाती स्थल के बारे में बता दिया गया है। इससे अस्पतालों में ओपीडी संचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें