फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नहीं खुलेंगे स्कूल, तैयारी पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के कारण साढ़े पांच माह से बंद चल रहे शिक्षण संस्थान 21 सितंबर से भी नहीं खुलेंगे। शासन की ओर से ऐहतियातन फैसला लिया गया। जिससे शिक्षण संस्थानों की ओर से की गई तैयारी पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण मार्च के अंतिम सप्ताह से 31 जून तक देश में लॉकडाउन रहा। जिसमें शिक्षण संस्थान से लेकर बाजार तक बंद रहे। जुुलाई से अनलॉक में धीरे-धीरे कर बाजार समेत अन्य गतिविधियां शुरू हुई, लेकिन बच्चों के हित को लेकर शिक्षण संस्थान बंद रहे। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक विभिन्न एप के माध्यम से आनलाइन पढ़ाई शुरू हुई। कोरोना की स्थिति जैसे-जैसे स्पष्ट हो रही थी सरकार शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी शुरू की। 21 सितंबर से शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए गाइडलाइन भी तय हो चुकी थी लेकिन रविवार को शाम तक शासन स्तर से स्कूल न खोलने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शासन की ओर से अभी तक स्कूल खोलने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। कोविड को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। शासन से जो आदेश दिया जाएगा उसका अनुपालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें