फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत सूचना दी तो तीन साल के लिए डिबार होंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार प्रक्रिया काफी सख्त है। स्कूलों को बोर्ड की ओर से निर्धारित आठ मानकों पर खरा तो उतरना ही होगा और अगर वे गलत जानकारी देते हैं तो तीन साल के लिए उनके स्कूल को डिबार कर दिया जाएगा। इसके पहले स्कूलों के स्थलीय सत्यापन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की तस्वीर फाइनल हो चुकी है। परीक्षा में 58 हजार 593 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को प्रशासन की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवंबर के पहले पखवारे में समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक समिति के सचिव होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारी के साथ ही जिले के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा एक पुलिस उप निरीक्षक को भी शामिल किया जाएगा।
पुलिस की भूमिका यह रहेगी कि उन स्कूलों के बारे में सही जानकारी मिल सके, जो पूर्व में दागी रहे हैं। स्कूलों की संदिग्ध छवि या प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आने पर एलआईयू से रिपोर्ट ली जाएगी। परीक्षा केंद्र नीति में मोबाइल एप के माध्यम से स्कूलों की भौगोलिक स्थिति और मूलभूत संसाधनों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक और फिर जिलाधिकारी की टीम करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरूप बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों के निर्धारण के लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। दागी केंद्रों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें