क्षेत्र के सदौपुर गांव में रविवार की सुबह एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। लोगों की चीख सुनकर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वैन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्कूली वैन में चालक के परिवार के सदस्य थे। हल्की चोट होने के कारण वे सीधे घर की तरफ चले गए। ग्रामीण चेतन पाठक, साजन तिवारी, निशांत पाठक ने बताया कि एक निजी स्कूल की मिनी वैन रविवार की सुबह दुर्गागंज से ज्ञानपुर की तरफ जा रही थी। वैन चालक अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर कहीं जा रहा था। संवाद