फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूल का पंखा, किताबें बरामद, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घोरहां में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवधेश बिंद निवासी घोरहां के पास से एक पंखा, 12 किताबें बरामद की गईं। 18 दिसंबर को स्कूल के हेडमास्टर ने प्रार्थना पत्र दिया कि स्कूल के एक कमरे के खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की गई। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु किया। जांच के दौरान अवधेश बिंद का नाम सामने आया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, कांस्टेबल आशीष चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें