प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी माजिद खान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षक अखिलेश कुमार एवं मानिक चंद्र यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चे नगर भ्रमण किया। तख्तियों पर लिखे स्लोगन आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे देश का मान बढ़ाएंगे आदि स्लोगन गाते हुए बच्चे प्रोफेसर कालोनी, तहसील रोड, राजापार्क, दुर्गागंज त्रिमुहानी, बालीपुर, पीडब्ल्यूडी रोड, शीतल पाल तिराहा होकर बीआरसी पहुंचे।
इस मौके पर मनीलाल, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, रागिनी यादव, गायत्री मौर्य, सेराज अहमद, जमाल अख्तर, मनोज उपाध्याय, केके मौर्य, शिवशंकर सरोज, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकापुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस मौके पर हेडमास्टर शंभूनाथ तिवारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय तिउरी के बच्चों ने रैली निकाली। इस मौके पर शिक्षिका पुष्पावती देवी मौजूद रहीं।