फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री बाई फूले ने महिलाओं को शिक्षित करने का भरपूर प्रयास किया : जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास समाज कल्याण संस्था की ओर से शनिवार को जखांव पार्टी कार्यालय में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश पासी ने कहा कि सावित्री बाई फूले ने भारत में महिलाओं को शिक्षित करने का भरपूर प्रयास किया। छात्राओं को पढ़ाने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा उनपर फब्तियां भी कसी जाती थी। इस बीच उनपर कीचड़ इत्यादि भी फेंके जाते थे। प्रबंधक माता प्रसाद बिंद ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की एक समाज सुधारक व मराठी कवयित्री थी। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत कहा जाता है। इस मौके पर चंचल, अंजनी सरोज, पूजा, रतन कुमार, स्नेहा, महिमा, रामेश्वर, अंग्लेश, कृष्णा, शिवा, विशाल, लकी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें