इंटर कॉलेज दुर्गागंज में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग आरबीएस टीम की तरफ से पर्यावरण को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों से मौखिक सवाल पूछे गए। सतीश कुमार ने बाजी मारी जो प्रथम स्थान पर रहे। वहीं श्रेया तिवारी द्वितीय, कल्पना सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यावारण को बचाने की जिम्मेदारी सभी की है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।
संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्रीनाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. ऋचा, शोएब अहमद, प्रद्युम्य कुमार मौजूद रहे।