फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंतराष्ट्रीय हाफ मैराथन में सतीश को पहला स्थान

विज्ञापन
लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन
सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के नारेपार गांव के युवा धावक सतीश वर्मा ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। असम में आयोजित पांचवीं सोहरा इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026 में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सतीश ने 21 किलोमीटर की यह दौड़ सिर्फ 1 घंटा 3 मिनट में पूरी की। उन्होंने देश-विदेश से आए धावकों को पीछे छोड़ दिया। इस जीत पर आयोजकों ने उन्हें तीन लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को सतीश वर्मा जब अपने गृह जिले भदोही पहुंचे तो सीतामढ़ी गेट पर सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत बज रहे थे और युवाओं के हाथों में तिरंगा था। सीतामढ़ी गेट से नारेपार स्थित उनके घर तक करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। सतीश के घर पहुंचने पर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने उनके पिता रामचंद्र वर्मा और माता विमला देवी को भी बेटे की सफलता पर बधाई दी। यह सतीश की लगातार दूसरी बड़ी मैराथन जीत है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में हुई 21 किलोमीटर मैराथन में भी पहला स्थान हासिल किया था। सतीश की इस जीत से नारेपार गांव में खुशी का माहौल है। इस मौके पर हौसिला प्रसाद मिश्रा, रामकमल पांडेय, विनोद शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजय चौहान, रुद्रपति दुबे, श्रवण दूबे, रमेश चंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें