फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्यांचलों में सरस्वती पूजन की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन का उल्लास ग्राम्यांचलों में भी छाया रहा। जगह-जगह मां सरस्वती की उपासना हुई और हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किए गए। गोपीगंज नगर के ककराही स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि माधोरामपुर ग्राम प्रधान सतीश पाठक, वार्डन सुधा रानी ने मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन किया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी और पिंकी ने मां सरस्वती शारदे... गीत पर मोहक नृत्य किया। छात्राओं ने कई भजन भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिप्रा पांडे, पूजा जायसवाल, सुरेश कुमार जैसवार, रामदुलार सरोज औरविद्यालय की छात्राएं रहीं। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश शुक्ला ने किया।उधर आनापुर गांव में मेधावी छात्राओं को ग्रामीणों ने सम्मानित किया। साथ ही चौरा माता मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वसंत पंचमी पर पिछले कई वर्षों से आनापुर गांव के लोगों के सौजन्य से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। चंदन तिवारी की अगुवाई में छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही गांव में ही स्थित चौरा माता मंदिर पर वार्षिक पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए गांव के ज्वाला प्रसाद तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में गांव की जो छात्राएं प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाती हैं, उनको प्रतिवर्ष गांव की तरफ से मेडल दिया जाता है। इस बार सोमी तिवारी पुत्री गोपीकृष्ण तिवारी को प्रथम और रितिका मिश्रा पुत्री विजय मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रमेश नाथ तिवारी, विजय कृष्ण तिवारी, श्रीधर तिवारी, शिव कृष्ण तिवारी, रामू तिवारी, गोपाल कृष्ण तिवारी, सुनील तिवारी, पन्नालाल तिवारी, हृदय नारायण मिश्रा समेत गांव की महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार गोपीगंज नगर के शिव नगर कॉलोनी स्थित डीवाई डीएक्स कोचिंग क्लासेज में मां सरस्वती का विधिविधान से पूजन किया गया।इसके साथ ही कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने भजन गाए। इस मौके पर संयोजक विनय, उप संयोजक पवन और विशाल कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वसंत पंचमी पर औराई ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालयपूरेशंभू में प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद पटेल, दिनेश कुमार प्रजापति ने सरस्वती पूजन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा में वसंत पंचमी का पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। विद्या की देवी की विधिविधान से उपासना की गई। इस दौरान निबंध लेखन और पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
वसंत पंचमी पर शिशुओं का विद्यारंभ
खमरिया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कालेज खमरिया में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन-पूजन के बाद तीन वर्ष से पांच वर्ष तक के शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार किया गया। सभी शिशुओं की जीभ पर शहद से ऊं लिखकर विद्यारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य पर्व वसंत पंचमी पर होने की मान्यता है। ऐसे मुहूर्त में शिशु के विद्यारंभ संस्कार से उसमें मां की असीम अनुकंपा औरदेवत्व के गुण पुष्पित पल्लवित होने लगते हैं। वसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं अपने हाथों में पीला कपड़ा बांधकर आए थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दीनानाथ बरनवाल और कई अभिभावक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें