फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना सहित सात बाइक चोर गिरफ्तार, नौ बाइक व आठ मोबाइल बरामद

विज्ञापन
भदोही कोतवाली में पकड़े गए आरोपियों की बाबत प्रेसवार्ता करते एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। जिले के विभिन्न स्थानों से बाइक, मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित चोरी के सात आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की शाम सात बजे भदोही के विवेकानंद चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की नौ बाइक और आठ मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी वाहनों का पार्ट्स अलग-अलग करके बेचते थे। पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो तमंचा, चार कारतूस, एक इंजन सहित अन्य सामान भी मिले। भदोही कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। स्वॉट टीम और भदोही पुलिस को इसी बीच कुछ अहम जानकारी मिली। उसी आधार पर विवेकानंद चौराहे के पास से पुलिस ने अभिनव सिंह निवासी मर्यादपट्टी, भदोही, विशाल विश्वकर्मा निवासी चवल थाना रामपुर, जौनपुर, राजन चौहान निवासी नई बाजार, भदोही, सौरभ पांडेय निवासी याकूबपुर रयां, भदोही, मनीष कुमार सोनकर निवासी नई बाजार, चंचल सिंह निवासी पिपरी, भदोही व कबाड़ की दुकान वाला कृपाशंकर निवासी पटेल नगर नई बाजार को गिरफ्तार किया। मामले में राहुल सिंह, पुनीत सिंह, आदित्य दुबे व सत्यम सिंह फरार हैं। पूछताछ में आरोपी अभिनव सिंह ने बताया कि उनका एक संगठित गैंग है। जो अपने जनपद में मोबाइल लूट व वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर आदि जनपदों में मोटर साइकिल चोरी का काम करते हैं। जो राहगीर मोबाइल से बात करते हुए जाते थे उनको निशाना बनाया जाता था। उधर, एसी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें