फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती हैं हाईस्कूल की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉपर सपना पांडेय और चांदनी विश्वकर्मा आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में दोनों टॉपरों ने खुशी का इजहार किया। रेवड़ा फाटक निवासी चांदनी विश्वकर्मा पुत्री मेहीलाल विश्वकर्मा सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज परगासपुर की छात्रा हैं। उसने 90.50 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। कहा कि शिक्षक और माता-पिता के आशीर्वाद से उसको सफलता मिली। संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं सपना मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर की छात्रा है। उसने भी हाईस्कूल में 90.50 फीसदी अंक हासिल किया। उसने बताया कि आईएएस बनने की इच्छा है। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद रहा तो वह मनचाहा मुकाम हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें