हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने शिमला में काशियाना फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरा होने रविवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सर्वस्पर्शी शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें 112 दैनिक एवं साप्ताहिक शाखाओं के स्वयंसेवकों का संंगम हुआ।
जिले के कोने-कोने से आए 800 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए राम-जानकी मंदिर की पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी राज मंदा ने कहा कि संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर रहा है।
शुभारंभ भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने संघ के इतिहास और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज में आपसी फूट और एकजुटता के अभाव के कारण ही हमारा देश और समाज सदियों तक गुलाम बना रहा।
हमारा समाज जातियों, पंथों, भाषाओं में टूटता रहा। जिसका लाभ आक्रांताओं ने उठाया। हमारे आराध्य देवी-देवताओं के मंदिर तोड़े गए और हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया। इसी सामाजिक विघटन की पीड़ा को डॉ. केशव को हुई थी। संवाद