फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : पटल पर 70 मामले आए, 59 रह गए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 70 प्रार्थना पत्र आए। 60 राजस्व और 10 पुलिस विभाग से जुड़े रहे। राजस्व का एक और पुलिस से जुड़े सभी 10 मामलों का निस्तारण कर शेष 59 के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ज्ञानपुर कोतवाली में करीब आधे घंटे तक रुककर फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि राजस्व के मामलों में पुलिस और राजस्व टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पांच प्रार्थना पत्र आए।
इनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम भान सिंह भी रहे। सुरियावां थाने में कुल 14 मामले आए। इसमें 10 राजस्व और चार पुलिस के रहे। निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। ऊंज में दो मामले आए, दोनों लंबित रह गए। औराई में 10 प्रार्थना पत्रों में से किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया। दुर्गागंज थाने में उप जिलाधिकारी न्यायिक श्याममणि त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज विजय प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 17 मामले आए। इनमें से 11 राजस्व और छह पुलिस से जुड़े थे। तीन का निस्तारण कर शेष के लिए टीम गठित की गई।
इस मौके पर अजय कुमार पाठक, मूलचंद, अनीता त्रिपाठी, हरिकेश, फकीरचंद, श्याम नारायण यादव, सत्य नारायण सिंह यादव, बुधिराम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें