फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरा समाज की एकजुटता से बदलेगी समां:मुरलीधर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लाक के कुरमैचा गांव में शुक्रवार को निषाद पार्टी का विशाल कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक, सेवानिवृत्त बीएसएफ कमाडेंट मुरलीधर केवट ने कहा कि मछुआरा समाज की एकजुटता से तस्वीर बदल सकती है जिसका समय आ चुका है। समाज एकजुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद मजबूत बनाने में आगे बढ़े। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मिठाई लाल केवट ने कहा कि 2017 में चुनाव लड़कर पार्टी ने एक विधायक को सदन तक पहुंचा सकती है तो अब 160 विधायक बनाने में देर किस बात की। इतिहास गवाह है कि केंद्र और प्रदेश में जिस पार्टी का उत्तराधिकार रहता है वह अपने चहेतों तक ही रोटी, कपड़ा, मकान, सड़क की सुविधा उपलब्ध कराती है लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी अपना जनाधार दिखाएगी। जनाधार सफल होने पर कमजोर वर्ग को हक-अधिकार देने में नहीं हिचकेगी। इस मौके पर राजकुमार केवट, चंदशेखर निषाद, डा.एस लाल निषाद, पप्पू शर्मा, राधेश्याम केवट, योगेश बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें