ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भुवाजाग में बिना खरीद के ही डेस्क बेंच का पैसा खर्च करने के मामले में विद्यालय प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया। शिकायत सही मिलने पर हेडमास्टर को नोटिस देकर वेतन रोक दिया।
ग्राम प्रधान से भी प्रकरण में जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर हेडमास्टर पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व बीएसए ने सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय मर्चवार का निरीक्षण किया। यहां पर नामांकित 194 बच्चों के सापेक्ष 115 मौजूद मिले। बिना अवकाश की हेडमास्टर मंजू देवी अनुपस्थित मिली। हेडमास्टर का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा।