फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही पर छह स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ डाॅक्टर एसके चक ने शनिवार को विभिन्न टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। जहां लापरवाही बरतने पर छह स्वास्थ्यकर्मियों का सात दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। उपकेंद्र पर तैनात एएनएम को मुख्यालय पर निवास करने के लिए निर्देशित किया। उपकेंद्र रामपुर कायस्थान पर एएनएम अंजु और मतेथु प्रथम पर एएनएम अंतिमा की तैनाती है, जो मुख्यालय पर निवास नहीं करती हैं और न ही केंद्र पर प्रसव करवाती हैं। इनका सात दिन का वेतन रोका गया।
गोपीगंज सीएचसी के आरआई सुपरवाइजर विमल कुमार, डीघ के ऋषि ज्ञानेश और दुर्गागंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण नहीं करते हैं। सुरियावां के एआरओं राजेद्र प्रसाद यादव केंद्र पर मौजूद नहीं रहते हैं। जिसे लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मी का सात दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें