फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को पांच प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें दो स्कूलों पर ताला लटका मिला जबकि एक स्कूल में एकमात्र शिक्षक मिले। उक्त स्कूल में बीएसए ने खुद ही प्रार्थना कराई। स्कूल न आने वाले 14 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा। गंदगी मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस दी गई। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर भदोही ब्लॉक के प्राथमकि विद्यालय पिपरी पहुंचे। यहां पर प्रधानाध्यापक को छोड़कर अन्य सभी शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने स्कूल में खुद ही बच्चों से प्रार्थना करवाई। अनुपस्थित सहायक अध्यापक जय शंकर पांडेय, मोनिका गुप्ता और रानी देवी जबकि शिक्षामित्र सुषमा देवी मौर्या का वेतन रोक। उधर, प्राथमिक विद्यालय अस्ती में मोनिका यादव को छोड़कर अन्य चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। विद्यालय में ताला बंद पाया गया। अनुपस्थित चारों अध्यापकों के वेतन को रोक दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्ती भी बंद मिला। यहां बच्चे स्कूल के बाहर खड़े मिले। यहां के पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरी का भी निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई नहीं थी और शौचालय बंद मिला। गंदगी मिलने पर दोनों प्रधानाध्यापकों को नोटिस दिया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। चेताया कि जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई तय माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें