फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह भर में पूर्ण कराएं लंबित परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें 50 लाख से अधिक लागत की लंबित परियोजनाओं को एक माह में पूर्ण कराने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमकिता में शामिल विकास कार्यों की प्रगति तेज करें। लंबित परियोजनाओं को 15 दिसंबर तक पूरा कराएं। ऐसा न करने पर संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई होगी। चकबंदी विभाग को निर्देश दिया कि दो वर्ष से अधिक कोई भी मुकदमा लंबित न रहे। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़कों के निर्माण की प्रगति जानी। कहा कि चौड़ीकरण के कार्यों में शिथिलता न लाएं वरना कार्रवाई होगी। उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिया कि दिसंबर तक लक्ष्य के हिसाब से पहली किस्त लाभार्थी तक पहुंच जाए। पंचायत राज विभाग से सामुदायिक शौचालय, आपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवनों का निर्माण आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन के लिए तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृज, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक से जिले में डेंगू के केस और कोविड-19 के केस की जानकारी ली। इस मौके पर पीडी मनोज कुमार राय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार , जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें