फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर पहुंचा साहिल का शव, सड़क पर उतरे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के छनौरा निवासी साहिल उर्फ शेबू (18) का शव मुंबई से छठवें दिन शनिवार को घर आने पर रोते-बिलखते परिजन सड़क पर उतर गए। जानकारी मिलने पर पीएसी बल के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराया और अपनी निगरानी में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक करा दिया।
विज्ञापन

गांव मृतक साहिल के पिता खलील ने सीओ भदोही को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 16 जून की शाम सात बजे गांव के ही शब्बीर, सगीर उनके घर पहुंच कर कहा कि तुम्हारा लड़का मेरी लड़की को लेकर भाग गया है। बताया कि इस दौरान यह भी कहा कि यदि लड़की नहीं मिली तो लड़के को जान से मरवा देंगे। धमकी की शिकायत थाना पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 20 जून को मुंबई से फोन आया कि साहिल घायल अवस्था में दिवा-कोपर रेलवे लाइन पर फेंका गया है। रिश्तेदारों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया। पिता खलील ने बताय कि अंतत: उनके बेटे साहिल ने 23 जून को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और डोंबीवली पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव का पोस्टमार्टम कराकर 26 जून की सुबह का गांव पहुंचा दिया।
मृतक साहिल के शरीर पर धारदार हथियार के चोट मिलने पर यह साबित हो रहा था कि धमकी देने वालों के कहने पर हमला कराया गया होगा और राज को छिपाने के लिए उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों की मंशा समझकर पुलिस भी हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार थी। परिजन धमकी देने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अडिग रहे। सुबह आठ से नौ बजे तक सड़क उतरने वालों की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची। सीओ भदोही प्रयांक जैन ने कहा कि घटना मुंबई में हुई वहां की पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें