फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 से 50 हजार रुपये में मिल रहे हैं कुर्बानी के लिए बकरे

विज्ञापन
भदोही नगर के पीरखांपुर चौराहे पर बकरो की खरीदारी करते लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। कुर्बानी का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। त्योहार नजदीक आते ही बकरों की मंडियों में रौनक बढ़ गई है। नगर में दो स्थानों पर मंडी लग रही है, जबकि पशु व्यापारी घर-घर और गलियों में घूमकर भी बकरे बेच रहे हैं। बाजार में बकरों की कीमत 15 हजार से 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि महंगे दाम के कारण कई खरीदार अंतिम दिन तक इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि अंतिम समय में बाजार में बकरों की संख्या अधिक रही तो बेहतर कीमत पर सौदा हो सकता है।
पहले अंबर नीम क्षेत्र में बकरों की मंडी लगती थी, लेकिन रास्ता संकरा होने और जगह कम पड़ने के कारण अब पीरखांपुर चौराहा और मर्यादपट्टी में मंडी लगने लगी है। इसके अलावा शहर की विभिन्न गलियों में भी व्यापारी पशुओं के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर शाम के समय भारी भीड़ जुट रही है। स्थिति यह हो जाती है कि कई बार रास्ता भी प्रभावित होने लगता है। खरीदार घंटों खड़े होकर मोलभाव करते हैं। बकरों की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है। मोलभाव और एक से अधिक बकरे खरीदने पर कुछ मामलों में कीमत कम भी हो जाती है। कई लोग दो से तीन या उससे अधिक बकरे खरीद रहे हैं।
जौनपुर के व्यापारी अमानत अली ने बताया कि बकरीद से पहले की अंतिम रात सबसे अधिक बिक्री होती है। उस दिन यदि बाजार में पशुओं की संख्या कम रही तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें