फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिकर्ता पास बनवाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव के मतगणना के लिए अभिकर्ता पास जारी करने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को सभी ब्लॉक कार्यालयों से पास जारी किया गया। पास के लिए सभी ब्लॉकों पर प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्लाकों पर स्थिति यह रही जुटी भीड़ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी कायम रखने के नियम का पालन करना तक भूल गए। कोरोना से बेखौफ लोग खिड़कियों पर एक दूसरे से सटे रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में संपन्न मतदान की मतगणना दो मई को होगी। प्रत्याशी मतगणना पर नजर रख सकें इसके लिए पास जारी किया जाता है। बगैर किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सोमवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे ही सैकड़ों की संख्या में लोग ब्लॉक पर जमा हो गए। ब्लॉक पर बने मात्र एक काउंटर से लोगों को फार्म उपलब्ध कराकर भरकर दूसरे दिन आने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
ज्ञानपुर और डीघ ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना पास बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। ग्राम प्रधान से लेकर जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से प्रत्याशी व सदस्यों ने पहुंचकर पास जारी कराया। भीड़ से पूरे दिन ब्लाकों के परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी अभिकर्ता पास के लिए लोगों की कतार लगी रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक कार्यालयों पर बनने वाले मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन से लेकर लाइटर आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही बगैर पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें